HomeNewsMetrosIndore Indore

यूनिवर्सिटी ने शुरू की परीक्षाओं की निगरानी

इंदौर. यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं शुरू होने के बाद नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों के गठन से लेकर ऑब्र्जवर की नियुक्तियां भी शुरू हो गई हैं। ५ मार्च से शुरू हुई बी.कॉम की परीक्षा के लिए २ उड़न दस्ते यूनिवर्सिटी ने बनाए हैं। पहले दस्ते में डॉ. एम. आई. कुरैशी और डॉ. गणोश कावड़ीया प्रमुख है तो दूसरे उड़न दस्ते में डॉ. नरेंद्र धाकड़ और संजय व्यास हैं। यह दोनो दस्ते ११ मार्च तक वैघ रहेंगे इसके बाद नए लोग दस्ते में नियुक्त होंगे। इसी तरह प्रायवेट कॉलेजों में परीक्षा व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए ६ आब्र्जवर नियुक्त किए गए हैं।

यह रखेंगे निगाह : यूनिवर्सिटी ने प्रायवेट कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था पर निगाह रखने के लिए इस तरह नियुक्त किए ऑब्र्जवर क्लाथ मार्केट प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट में आशुतोष मिश्रा, आई.के. कॉलेज में नरसिंह कराड़े, साफटविजन कॉलेज में श्याम सुंदर पलोड़, कोठारी कॉलेज में डॉ. दिनेश वाष्ण्रेय, रेनायसंस कॉलेज में सुनिल दुधाले, गुजराती प्रोफेशनल कॉलेज में राजीव झालानी को नियुक्त किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: