HomeNewsMetrosIndore Indore

परीक्षा शुरू होने के बाद भी बन रहे हैं टाइम-टेबल

इंदौर. यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षा तो पांच मार्च से शुरू हो गई लेकिन कई कोर्सेस के टाइम-टेबल घोषित नहीं हुए। कुछ में बदलाव भी किया जा रहा है। बीए फस्र्ट इयर टेक्सटाइल डिजाइनिंग इन रूरल हेंडीक्राफ्ट का घोषित टाइम-टेबल बदल दिया। बीएससी कम्प्यूटर साइंस का टाइम-टेबल अब जाकर घोषित किया है।

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव से ग्रामीण छात्र ज्यादा परेशान होते हैं क्योंकि उन तक कई बार समय रहते सूचना नहीं पहुंचती। शुक्रवार को भी पांच कोर्सेस के टाइम-टेबल जारी किए जाएंगे। इनके करीब एक हजार छात्र परीक्षा की तिथि घोषित होने का ही इंतजार कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: