जयपुर.
शनि के प्रभावों के चलते वर्ष 2008 और 2009 राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों के अलावा खेलों की दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होंगे। पिछले दो सौ सालों में जब-जब शनि ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश किया है, अपने प्रभाव से लोगों को काफी प्रभावित किया है। शनि ग्रह लगभग तीस साल बाद सिंह राशि में आता है और दो से ढाई साल तक इस राशि में विचरण करता है। पिछले साल 16 जुलाई को शनि ने सिंह राशि में प्रवेश किया था।
इसके बाद से भारत का 20-20 क्रिकेट का विश्व कप जीतना, सोने-चांदी के भावों में बेतहाशा वृद्धि, वषरें बाद आस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर को चित करना, सेंसेक्स में रिकॉर्ड स्तर की गिरावट, देश में जातिवाद के बाद अब क्षेत्रवाद का बोलबाला और पाकिस्तान में आम चुनाव जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हो चुकी हैं। यह ग्रह सितंबर 2009 तक इस राशि में रहेगा। इस दौरान देश-विदेश में राजनीतिक उथल-पुथल, बड़ी आतंकी घटनाएं और बड़े हादसे हो सकते हैं।
क्यों होता है ऐसा
पं. बंशीधर ज्योतिष पंचांग के निर्माता पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सिंह सूर्य की राशि मानी जाती है और शनि को सूर्य का पुत्र। जब शनि अपने पिता की राशि में प्रवेश करता है तो वह और अधिक तेजस्वी हो जाता है। इसके नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ते हैं।
मच सकती है उथल-पुथल
इस साल कई राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव हैं। केंद्र सरकार ने यदि कार्यकाल पूरा किया तो अगले साल वरना इस साल लोकसभा के चुनाव हो सकते हैं। अमेरिका में भी राष्ट्रपति के चुनावों की शुरुआत हो चुकी है। कर्मचारियों के लिए अगर छठा वेतन आयोग लागू हो गया तो उनका अब तक का सबसे अधिक वेतन हो जाएगा। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण घटनाएं घट सकती हैं।
राशियों के जातकों को भी करेगा प्रभावित
सीताबाड़ी टोंक रोड के पं. चंद्रमोहन दाधीच ने बताया कि सिंह, कर्क और कन्या पर शनि की साढ़े साती चल रही है। मकर और वृषभ राशि पर ढैया चल रही है। इन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और अन्य राशियों के लिए मिश्रित फलदायी साबित होगा।
राजस्थान ज्योतिष परिषद के महासचिव डॉ. विनोद शास्त्री के अनुसार
मेष : संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी, लेकिन स्वयं का भाग्योदय होगा।
वृषभ : स्थाई संपत्ति की समस्या, वादा पूरा नहीं होने से प्रतिष्ठा को आंच पहुंचेगी।
मिथुन : स्वास्थ्य चिंताकारक लेकिन मित्रों व रिश्तेदारों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे।
कर्क : कर्ज में बढ़ोतरी, जमीनी हकीकत से दूर रहना चिंता कारक साबित होगा।
सिंह : पुराने रोग से परेशानियां बढ़ेंगी, प्रेम प्रसंगों से दाम्पत्य जीवन में उलझनें बनी रहेंगी।
कन्या : व्यवसाय में लगी राशि डूबने का खतरा, परिचितों का सहयोग आशा बनाए रखेगा।
तुला : नए कार्र्यो में लाभ, उलझनें दूर, अपनों से परेशानी।
वृश्चिक : सम्मान में वृद्धि, स्थायी संपत्ति से लाभ होगा।
धनु : मांगलिक यात्रा व मांगलिक कार्यों में सफलता।
मकर : यात्रा कष्टकारी वाहन चलाने में सावधानी बरतें, जीवन साथी की चिंता रहेगी।
कुंभ : घुटन भरे माहौल में भी नई आशा का संचार होगा।
मीन : बिगड़े कार्य सुधरेंगे, मित्रों व प्रियजनों का आगमन मांगलिक कार्र्यो पर खर्च कराएगा।