News
Chhattisgarh
Raipur Raipur राजिम.
त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम कुंभ के अंतिम दिन गुरुवार सुबह देश भर से आए साधु-संतों का विशाल जुलूस निकला। हाथी-घोड़ों पर सवार होकर संत समागम स्थल से निकले साधु-संत जयघोष करते हुए संगम स्थल लौटे और वहां बनाए गए विशाल कुंड में स्नान किया। पुण्य स्नान दोपहर 12 बजे तक चला। पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक चंदूलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज आदि ने भी डुबकी लगाई। शाही स्नान के बाद कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की गई।
संत गरिमा का ध्यान रखें: स्वरूपानंद
भास्कर न्यूज. भिलाई. राजिम में भाजपा के पूर्व सांसद और संत वेदांती महाराज की टिप्पणी से उठे विवाद के बारे में द्वारिकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का कहना है कि संतों को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए।
साधु-संत अपनी गरिमा का ध्यान रखें और द्वेष फैलाने वाले कठोर वचन न बोलें। वेदांती महाराज के संदर्भ में शंकराचार्य ने ज्यादा कुछ कहने से परहेज किया। शंकराचार्य ललितेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव व पाटोत्सव में हिस्सा लेने आए थे।