HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

सोना तेज, चांदी में भी उछाल

बिलासपुर. सोने के भाव में तेजी के इस रुख से स्थानीय सराफा बाजार भी हैरान है, क्योंकि जिस तरह से सोने के भाव बढ़ रहे हैं उसकी तुलना में बिकवाली नहीं है। ऑफ सीजन में भी भाव में बढ़त बनी हुई थी। इस लेहाज से यह तो स्पष्ट है कि कीमत में उछाल का कारण सीजन की खरीदारी नहींे है। बल्कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर है। सराफा व्यापारियों के अनुसार,कच्चे तेल की रिकार्ड कीमत और यूरो के मुकाबले डालर के कमजोर होने की खबरों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को सोने के भाव शिखर पर पहुंच गए।

इस उछाल का असर स्थानीय बाजार में भी पड़ा है जिससे यहां भी सोने के भाव में 200 रुपए का इजाफा हुआ है। इस उछाल के साथ अब सोना प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) 13100 रुपए, (23 कैरेट) 12550 रुपए व (22 कैरेट )12000 रुपए पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ चांदी के भाव में भी उछाल आया और किलो पीछे 1500 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इस उछाल के साथ ही कच्ची चांदी 25000 रुपए और पक्की चांदी का भाव 25500 रुपए हो गया है।

सोने-चांदी के भाव में आई इस तेजी से सराफा बाजार में ग्राहकी में मंदी देखी जा रही है। सीजन के समय कीमत में लगातार हो रही इस उछाल से हालत ये है कि ग्राहक यदि शादी-ब्याह की खरीदारी करने पहुंच भी रहे हैं तो भाव सुनकर उनकी हालत खस्ता हो जा रही है और दो तोला स्वर्णाभूषण खरीदने वाले ग्राहक मजबूरी में आधे तोले से ही संतोष कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को भी नुकसान है। व्यापारियों का कहना है, कि यदि इसी तरह भाव में उछाल जारी रही तो 10 ग्राम सोने का भाव 15 हजार रुपए तक जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: