HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

वेधशाला का काम दो माह से ठप

बिलासपुर. बहतराई में करीब पांच वर्षो से भूकंप वेधशाला का निर्माण किया जा रहा था, जो कि अब पूर्ण हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम का इंतजार करते-करते बिल्डिंग पुरानी होती जा रही है, लेकिन टीम है कि आने का नाम ही नहीं ले रही है।

इधर वेधशाला जल्द से जल्द शुरू करने के उम्मीद में कोनी स्थित लगभग जर्जर हो चुके भूकंप वेधशाला में भी काम-काज ठप हो गया है। वहां स्थित वी-सेट(छतरी) को नए बिल्डिंग की छत पर लगाया जा चुका है। जिसके कारण कोनी के वेधशाला में कर्मचारियों के पास कोई काम नहीं है। वे सुबह से लेकर शाम को आफिस बैठे रहते हैं। बताया जाता है कि दिल्ली की विशेषज्ञ टीम की मौजूदगी में ही शेष मशीनों को भी नए बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना है।

विद्युत मंडल द्वारा नई बिल्डिंग में बिजली कनेक्शन दिए जाने के कारण पहले ही काफी लेट-लतीफी की जा चुकी है और अब टीम के नहीं आने के कारण देर हो रही है। बताया जाता है कि टीम की व्यवस्तता अधिक होने के कारण उनका कार्यक्रम मिनट-टू-मिनट रहता है। शहर की वेधशाला के लिए टीम समय नहीं निकाल पा रही है। इधर यह भी बताया जा रहा है कि काफी दिनों से मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली से यहां के अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पाया है। इसे भी टीम की लेट-लतीफी के पीछे कारण समझा जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: