News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. सिटी बस के स्टापेज के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी टेंडर का शुक्रवार को अंतिम दिन है। अब तक छह लोगों ने टेंडर फार्म लिया है। टेंडर खुलने की प्रक्रिया शाम पांच बजे की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा शहर में सिटी बस के लिए करीब 110 स्थानों पर बस स्टापेज बनाए जाएंगे। इसके तहत पहले चरण में 55 स्थानों पर स्टापेज बनाने के लिए टेंडर जारी किए गए थे। टेंडर पाने वाले को मुख्य मार्गो पर स्थित शासकीय भूमि में स्टापेज तैयार करने होंगे। स्टापेज में विभिन्न संस्थाओं के विज्ञापन लगाए जाएंगे, जिससे होने वाली आय से ही ठेकेदारों के खर्च की भरपाई की जाएगी।
एसडीएम संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन जिन लोगों को फार्म लेना हो वे दोपहर दो बजे तक गणोश चौक नेहरू नगर स्थित उद्यमिता विकास केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। उक्त फार्म उसी केंद्र में तीन बजे तक भरकर जमा करना होगा। इसी दिन शाम पांच बजे टेंजर खोले जाएंगे।