News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
महा शिवरात्रि का पर्व नगर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक किया और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर पर लम्बी-लम्बी कतारें देखकर ऐसा लगता था कि मानो पूरा शहर शिव भक्ति में डूब गया हो। शिवालयों पर ‘ú नम: शिवाय’ के जयकारे गूंजते रहे।
अचलेश्वर महादेव मंदिर
शिवरात्रि के अवसर पर अचलेश्वर महादेव मंदिर पर रात्रि एक बजे से ही भक्तों की कतारें लगना प्रारम्भ हो गई थीं। श्रंगीरामपुर और सोरों से कांवर भरकर लाए कांवरियों ने भगवान अचलनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। कांवरियों द्वारा ‘भोला तेरी बम भोले’ के जयकारों से मंदिर गूंजने लगा। इसके बाद अभिषेक का सिलसिला प्रारम्भ हो गया जो देररात तक जारी रहा। कोई भगवान अचलनाथ का दूध,दही, शहद, बेलपत्री से अभिषेक कर रहा था, तो कोई बेलपत्री चढ़ा रहा था। अचलेश्वर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी बांटने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी।
अचलेश्वर महादेव का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुई थीं। अचलेश्वर न्यास अध्यक्ष बसंत शर्मा, नरेन्द्र सिंघल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र सिंघल, सूचना सचिव जगदीश गुप्ता, मुख्य व्यवस्थापक सुरेन्द्र सरीन, विनोद अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल,कैलाश लहारिया, प्रेम अग्रवाल ने बताया कि अचलेश्वर न्यास ने श्रद्धालुओं को फलाहार बांटने के लिए आठ स्टॉल लगाए थे। सुबह से फलाहारी बंटने का जो क्रम चालू हुआ वह देर-रात तक जारी रहा। मंदिर की व्यवस्था बनाये रखने के लिए न्यास के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पुलिस भी लगाई गई थी। उधर बीते रोज रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा था,जिसे पूर्ण विराम आज भगवान राम की आरती के साथ दिया गया।
कोटेश्वर महादेव मंदिर
महा शिवरात्रि के अवसर पर कोटेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य मेला लगाया गया। रात्रि दो बजे से भगवान कोटेश्वर महादेव के अभिषेक का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था जो देर-रात्रि तक जारी रहा। मंदिर में रात से कांवर चढ़ने का जो क्रम बना था, वह सुबह तक जारी रहा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने दूध,दही, शहद, बेलपत्री, फूल माला के साथ महादेव का अभिषेक किया। मंदिर के बाहर समाजसेवियों और मंदिर कमेटी के द्वारा प्रसाद वितरित किया जा रहा था। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कोटेश्वर चामुण्डा धाम, कोटेश्वर मंदिर पर नि:शुल्क सेवा केन्द्र खोला, जिसका शुभारम्भ महंत उद्धवदास महाराज ने किया।
भूतेश्वर महादेव मंदिर
भूतेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से ही अभिषेक प्रारम्भ हो गये। शाम को रुद्राभिषेक के बाद भूतेश्वर महादेव का विशेष श्रंगार किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने भगवान भूतेश्वर का अभिषेक करना प्रारम्भ कर दिया था। तदुपरांत भजन-कीर्तन हुए।
कलिकेश्वर नाग मंदिर
सर्व सिद्धि एवं अभीष्ट फल प्राप्ति के लिए विल्वाभिषेक का आयोजन कलिकेश्वर नाग मंदिर सीपी कालोनी मुरार में किया गया। सुबह रुद्राभिषेक किया गया।
चकलेश्वर महादेव मंदिर
तिघरा रोड स्थित चकलेश्वर महादेव मंदिर के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से चकलेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। बम-बम भोले सेवादल द्वारा इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। यह भण्डारा अमरनाथ यात्रियों द्वारा कराया जाता है। बम-बम भोले सेवादल के डा. संजय पाण्डेय ने बताया कि सेवादल पिछले कई सालों से यहां भण्डारा आयोजित करता है। इस भण्डारे में फलाहार वितरित किया जाता है।
खरगेश्वर महादेव मंदिर
शर्मा फार्म स्थित खरगेश्वर महादेव पर सुबह से ही अभिषेक प्रारम्भ हो गये तो देर शाम तक चले। इसके बाद महादेव जी का श्रंगार किया। स्थानीय लोगों द्वारा यहां प्रसाद वितरित किया गया।
सर्वेश्वर महादेव
शिवपुरी लिंक रोड स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि महापर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। ब्रrा मुहूर्त से सर्वेश्वर महादेव के अभिषेक प्रारम्भ हो गया था,जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी पं.सतीश शर्मा ने बताया कि शाम को महारुद्राभिषेक किया गया,जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। तदुपरांत ú नम: शिवाय के मंत्रोच्चर के साथ रात्रि जागरण किया गया।
गुप्तेश्वर महादेव मंदिर
शिवरात्रि के अवसर पर गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के पट रात्रि दो बजे से खोल दिये गये। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुप्तेश्वर महादेव का अभिषेक किया, जो शाम तक जारी रहा। सुबह से ही मंदिर पर प्रसाद वितरण की श्रद्धालुओं द्वारा व्यवस्था की गई थी।
शिव बारात निकली
हिन्दू उत्सव आयोजन समिति द्वारा अंचल में जलामृत वर्षा, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना को लेकर भगवान शिव की बारात मंशापूर्ण हनुमान मंदिर हुजरात पुल से निकाली गई। शिव बारात की आरती कर नगर निगम के सभापति लालजी जादौन ने बारात प्रारम्भ की। समिति के संरक्षक अशोक बांदिल एवं संयोजक राजकुमार प्रजापति ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम अंचल की सप्त सरिताओं से संयोजित जल द्वारा आचार्यद्वय दुर्गेश दीक्षित एवं डा. भारती पुजारी के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक मंडल की ममता प्रजापति, धनकुंवर प्रजापति, आशादेवी प्रजापति, पूर्व पार्षद कमला सोनी, पूर्व पार्षद रेख शेटे, गुप्तेश्वर मंडल अध्यक्ष मुन्नीदेवी मेवाफरोस, लक्ष्मीदेवी आदि महिलाएं भी शामिल हुईं। इस अवसर पर दिनेश रुस्तगी, दिनेश गरोडिया, विजय गुप्ता, रामकिशन प्रजापति, गोविन्द गुप्ता, सुरेश यादव आदि मौजूद थे।
अण्णा महाराज मठ
अण्णा महाराज मठ पर भी शिवरात्रि का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। मठ पर सुबह सात बजे मठ के महंत मनीष विट्ठल अण्णा महाराज ने लघुरुद्र का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं द्वारा भी अभिषेक किया गया। तदुपरांत प्रसाद वितरित किया गया।