HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

यूके में भारतीयों के लिए आई कार्ड जरूरी

लंदन.ब्रिटेन ने भारत समेत दूसरे गैर यूरोपीय देशों के नागरिकों के लिए इस साल से आइडेंटिटी कार्ड अनिवार्य कर दिया है। यह फरमान शीघ्र ही लागू हो जाएगा।

ब्रिटिश सरकार ने यह कदम देश में सुरक्षा बंदोबस्त चाक-चौबंद बनाने और पहचान संबंधी धांधलियों को रोकने की योजना के तहत उठाया है। गृह मंत्री जैकी स्मिथ ने कहा, गैर यूरोपीय यूनियन के देश पहले होंगे जिनसे आई कार्ड अपेक्षित होंगे।

दूसरे संवेदनशील सुरक्षा कार्यो में लगे लोगों के लिए 2009 से और स्टूडेंट्स के लिए 2010 से आई कार्ड कंपल्सरी होंगे। ब्रिटेन 2012 से बॉयोमेट्रिक पासपोर्ट्स भी जारी करेगा। लोग बॉयोमेट्रिक पासपोर्ट और आई कार्ड में से किसी एक का इस्तेमाल कर सकेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: