News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.सेक्टर-५६ में लेंटर गिरने से वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई और मकान मालिक घायल हो गया। लोगों के अनुसार मकान नंबर-५७५३ की निमार्णाधीन छत का लेंटर वीरवार को एकाएक गिर गया। वहां काम कर रहे इसी सेक्टर का रहने वाला मजदूर शकील उसके नीचे दब गया।
इससे उसकी मौत हो गई, जबकि मकान मालिक राकेश कुमार घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मजदूर के शव को सेक्टर-१६ के जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा।