News
Metros
Chandigarh Chandigarh पटियाला . शहर की एक स्टूडेंट ने कहा है कि यदि पंजाबी यूनिवर्सिटी ने उसे परीक्षा में नहीं बैठाया और उसका साल खराब हो गया तो वो आत्मदाह कर लेगी। यह स्टूडेंट है गुड़मंडी निवासी चांदनी। चांदनी को बीकॉम सेकेड ईयर की परीक्षा देनी थी।
चांदनी ने बताया कि उसने 22 अक्टूबर को पीयू के इन्क्वायरी सेंटर से पूछताछ के बाद प्राइवेट तौर पर एग्जाम देने के लिए बीकॉम सेकंड ईयर की फार्म भरा था। इस दौरान उसने 1300 रुपए की फीस भी भर दी थी। अप्रैल में परीक्षा शुरू होने जा रही है और पंजाबी यूनिवर्सिटी ने पत्र जारी उन्हें इस परीक्षा में नहीं बैठने के आदेश जारी किए हैं।
उसके पास पीयू की ओर से जारी एक पत्र पहुंचा है। इस पत्र को लेकर उसने पहले एग्जामीनेशन विभाग में चक्कर काटे। तब उसे कहा गया कि वह कॉरसपोडेंस के जरिए अपने पेपर दे सकती है, लेकिन सीसी विभाग ने भी उसके अपीयर होने पर आपत्ति जता दी है। इसलिए अब उसका यह साल खराब हो जाएगा।
पीयू अधिकारियों ने उसे साफ कह दिया है कि वो अपनी फीस का 90 फीसदी वापस ले सकती है, जबकि यह पैसा उसका साल नहीं बचा सकता। चांदनी के परिजनों का कहना है कि यदि वो सेकंड ईयर में प्राइवेट तौर पर अपीयर ही नहीं हो सकती थी तो उसे पहले इन्क्वायरी सेंटर ने इस सबंध में मना क्यों नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ फीस भरने वालों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए थी। उसने कहा कि यदि पीयू ने उनका साल खराब किया तो आत्मदाह कर लेगी।