News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. एसएसपी सुधांशु श्रीवास्तव ने तीन दिन पहले सभी थाना प्रभारियों को चेताया था कि शिवरात्रि के दिन ऐसे पुख्ता प्रबंध करें ताकि स्नैचिंग न हो। एसएसपी ने सभी थानों में शिवरात्रि के लिए रिजर्व पुलिस फोर्स के अलावा कमांडो को भी तैनात किया था।
इन सारी तैयारियों के बावजूद शिवरात्रि के दिन ही स्नैचरों ने छह वारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात दोपहर १२.क्५ पर सेक्टर-२९ के साई मंदिर के बाहर हुई। यहां ब्लैक पल्सर मोटरसाइकिल सवार युवक इसी सेक्टर की सुषमा गुप्ता की चेन छीन ले गए। दूसरी वारदात में इन्हीं स्नैचरों ने १२.४५ पर सेक्टर-२७ में इसी सेक्टर की कंचन अग्रवाल की चेन छीन ली।
तीसरी वारदात दोपहर एक बजे सेक्टर-46 की शीमा के साथ हुई। स्नैचर उनकी चेन सेक्टर-32 के सनातन धर्म मंदिर के बाहर से छीन ले गए। दोपहर २ बजे इन्हीं स्नैचरों ने सेक्टर-४क् में कृष्णा की चेन छीनने की कोशिश की पर नाकाम रहे। पांचवी वारदात में रात ८.२क् बजे सेक्टर-३५ बीट बॉक्स के सामने मार्केट में मोटरसाइकिल सवार स्नैचरों ने सेक्टर-४१ की राज ढल्ल की चेन छीन ली और फरार हो गए। रात ८.४५ पर सेक्टर-३८ मार्केट से स्नैचरों ने छठी वारदात को अंजाम दिया और इसी सेक्टर की अंजू शुक्ला की चेन छीन ले गए।
पुलिस का ड्रामा, किशोरों की पिटाई
जिस दौरान स्नैचरों ने सेक्टर-२७ में स्नैचिंग की, तभी पुलिस ने इसी सेक्टर के मकान नंबर-३१क्६ के इश्मीत और मुनीष को स्नैचर समझ कर दबोच लिया। दोनों पल्सर मोटरसाइकिल (सीएच क्३जेड-६९३७) पर बिना हेलमेट जा रहे थे। दोनों को दबोचते ही पुलिस ने उनकी जमकर पिटाई की, कपड़े तक फाड़ डाले। पुलिस ने उन्हें तब छोड़ा जब असली स्नैचरों ने सेक्टर-४क् में स्नैचिंग की कोशिश की।