HomeNewsNational National

कांग्रेस के हाथ मेघालय, वाम के हाथ त्रिपुरा

अगरतला/शिलॉंग. उत्तर पूर्व के दो राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजे लगभग तय हो गए हैं। त्रिपुरा में मार्क्‍सवादियों को बहुमत मिलता दिख रहा है और मेघालय में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है।

मेघालय विधानसभा चुनाव में कुल 59 सीटों में से 58 के परिणामों के मुताबिक 23 सीटें कांग्रेस के हाथ में दिख रही हैं जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के खाते में 13 सीटें हैं। यूडीपी और अन्य मिलकर 22 सीटों पर आगे निकल गए हैं।

वहीं, 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में सीपीआईएम स्पष्ट बहुमत में दिखाई दे रही है। 41 सीटों पर मार्क्‍सवादी बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कांग्रेस यहां काफी पिछड़ गई है और सिर्फ 11 सीटों पर ही आगे है। हालांकि 54 सीटों के ही रुझान हैं लेकिन नतीजे वामपंथियों के पक्ष में ही दिख रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ दशक से वामपंथी त्रिपुरा की सत्ता पर काबिज हैं।

संबंधित खबरें
* त्रिपुरा और मेघालय में वोटों की गिनती शुरु





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: