HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

बाल ठाकरे-शत्रुघ्न : मिले सुर मेरा-तुम्हारा

मुंबई. शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे द्वारा बिहारी नेताओं पर की गई टिप्पणियों के सुर में सुर मिला दिया गए जमाने के बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा और इस जमाने के अभिनेता मनोज वाजपेयी ने। शत्रु ने ठाकरे के बयान को सही बताया है।

बिहार मूल के शत्रु ने कहा कि बिहारी नेताओं के कारण बिहार की छवि बिगड़ने की बात कहने वाले बाल ठाकरे का विचार सही है। यहां अन्य राज्यों से लोग आते हैं लेकिन उनकी वजह से मराठियों के हित प्रभावित हों तो गलत है।

लोगों को काम की तलाश में पूरे देश में किसी भी राज्य में जाने का हक है लेकिन उन्हें इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए। बिहार में जन्मे शत्रु ने खुद को मुंबईकर कहने में गर्व जताते हुए कहा कि मुंबई ने उन्हें वह दिया है जो मंदिर में भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी मराठी हैं, बच्चों का जन्म महाराष्ट्र में हुआ है इसलिए वे खुद को मुंबईकर कहने में गर्व महसूस करते हैं।

इसी तरह, बिहार के एक और अभिनेता मनोज वाजपेयी भी बाल ठाकरे से सहमत दिखाई दिए और उन्होंने कहा कि काम की तलाश में अगर लोग एक राज्य से किसी राज्य मंे जाते हैं और इस वजह से अगर किसी राज्य या शहर में दबाव पड़ता है या समस्या पैदा होती है तो राज्य सरकारों को इसका उपाय ढूंढना चाहिए।

वाजपेयी के मुताबिक यह सरकारों का फर्ज है कि छोटे शहरों में ही रोजगार मुहैया कराया जाए ताकि बड़े शहरों पर दबाव न पड़े। उनका मानना है कि राजनीतिज्ञों को मुंबई में समस्या पैदा नहीं करना चाहिए बल्कि हल करने के कदम उठाने चाहिए। इनके साथ ही बाल ठाकरे के विचारों को भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी का भी समर्थन मिल गया है।

बालासाहेब मेरे लिए भगवान जैसे :
राज ठाकरे के मराठी प्रेम को नकारने और उसे नफरत की राजनीति करार देने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने महाराष्ट्र का गुणगान करते हुए बाल ठाकरे के प्रति अपनी आस्था इन शब्दों में व्यक्त की है : बाल ठाकरे मेरे लिए भगवान के समान हैं और मुझे उनका आदर करना ही पड़ेगा।

संबंधित खबरें
* बिहार के सांसद गोबर के कीड़े: ठाकरे
* मत फैलाओ अलगाववाद : सुप्रीम कोर्ट
* गुंडाराज : बोले बॉलीवुड सितारे





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
razaur rahman
Friday, 7th Mar 2008, 15:06
all thing jobs game. Those all guys are related to film industry and film industry in Mumbai So how it can be possible they oppose Bal Thakre.