HomeNewsNational National

विधानसभा के सामने आत्मदाह, एक मौत

रांची. झारखंड विधानसभा के सामने चार कर्मचारियों ने शुक्रवार को आत्मदाह की कोशिश की जिसके कारण एक कर्मचारी की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

एक समाचार चैनल की खबर के मुताबिक अस्थायी कर्मचारी अपनी नौकरी को स्थायी करने की मांग पिछले कुछ समय से कर रहे थे। आज विधानसभा के सामने स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में से चार ने खुद को आग लगा ली। पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश करने के बाद चारों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन एक कर्मचारी ने दम तोड़ दिया और तीन की हालत नाजुक बताई गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: