HomeHealth Health

सर्जरी से मुमकिन है टाइप-2 डायबिटीज का इलाज!

वॉशिंगटन: न्यूयॉर्क के एक शोधकर्ता डॉक्टर ने सर्जरी के माध्यम से आंतों की कार्यप्रणाली को बदलकर टाइप-2 डायबिटीज के कारगर इलाज का दावा किया है। वील कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के डॉ. फ्रांसिस्को रुबीनो का कहना है कि इस सर्जरी के बाद खून में ग्लूकोज की मात्रा अपने आप कम हो जाती है और मरीज स्वस्थ हो जाता है।

‘साइंस डेली’ ने डॉ. रुबीनो के हवाले से कहा है कि स्वस्थ इंसानों के शरीर में इनक्रेटिन और एंटी इनक्रेटिन का संतुलन बना रहता है, जिससे खून में शकर का स्तर भी सामान्य रहता है। जैसे ही इन दोनों का संतुलन बिगड़ता है, व्यक्ति टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो जाता है।

सर्जरी का कमाल : डॉ. रूबीनो ने कहा कि छोटी व बड़ी आंत को जोड़ने वाले ड्योडिनम और जेजुनम नाम की एक और नली की कार्यप्रणाली को सर्जरी की बदौलत बदल दिया जाता है। इससे उस प्रक्रिया में भी बदलाव आता है, जो खून में शकर के स्तर को नियंत्रित करती है।

क्या है टाइप-2 डायबिटीज : यह एक आम बीमारी है, जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का निर्माण नहीं करता या फिर कोशिकाएं उसकी उपेक्षा कर देती हैं। शरीर बिना इंसुलिन के ग्लूकोज को ऊर्जा में नहीं बदल सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: