HomeHealth Health

एस्प्रिन से ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को फायदा

लंदन: एस्प्रिन जैसे नॉन स्टेरॉइडल एंटी इन्फ्लेमेटरी ड्रग्स (एनएसएआईडी) ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को बीस फीसदी तक कम कर सकते हैं। 37 हजार से अधिक महिलाओं पर किए गए 21 अध्ययनों के बाद इस बात का पता चला है।

समाचार पत्र ‘द इंडीपेंडेंट’ के मुताबिक, शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि फिलहाल दवा की मात्रा और उसके सेवन की अवधि के बारे में कुछ और शोध अध्ययनों के बाद ही पक्के तौर पर कहा जा सकेगा। शोधकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय तक दवा को खाने से इसके साइड इफेक्ट क्या होंगे, इस बारे में भी शोध होना बाकी है।

‘द इंडिपेंडेंट’ के अनुसार, ‘ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिला में बीमारी के लक्षण को कम करने में एनएसएआईडीएस और अंत:स्रावी उपचार की मिलीजुली भूमिका हो सकती है।’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: