Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

परमाणु मुद्दे पर लेफ्ट को दरकिनार करने का प्रयास

नई दिल्ली: वाममोर्चे नॆ परमाणु करार के मामले में उन्हें अलग-थलग करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के इस करार को पास कराने के लिए विपक्ष का सहयोग मांगने पर उसने खासी आपत्ति ली है।

राज्यसभा में प्रधानमंत्री की भाजपा से परमाणु करार पर समर्थन मांगने से खफा वाममोर्च ने सरकार को अल्टीमेटम जारी करते हुए कहा है कि वह इस करार पर जल्दी ही कोई निर्णय ले।

एक वाम नेता ने कहा कि यह अपील सीधे वामदलों को दरकिनार करने की कोशिश है। भाजपा से सपोर्ट मांगने का और क्या मतलब हो सकता है।

मनमोहन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी को राजनीति का भिष्म पितामह कहते हुए उनके दिल की आवाज को सुनकर परमाणु करार का समर्थन करने की अपील की थी।

सूत्रों के अनुसार पीएम की इस अपील के तुरंत बाद माकपा के महासचिव प्रकाश कारत ने दूसरे सहयोगी दलों से बात की थी। इसके बाद विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी को एक पत्र लिखकर यूपीए-लेफ्ट परमाणु समिति की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की।

करात ने 15 मार्च को यह बैठक बुलाने को कहा है। इसमें परमाणु मसले पर उत्पन्न ताजा घटनाक्रम पर विचार होगा।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: