HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा

नई दिल्ली. आम बजट में किसानों को कर्ज माफी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक बार फिर राहतों का पिटारा खोलते हुए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में छह फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बढ़ोतरी से पेंशनरों को भी लाभ मिलेगा।

यह वृद्धि एक जनवरी 2008 से लागू मानी जाएगी तथा इससे इस साल सरकारी खजाने पर 3297.12 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। एरियर मिलाकर वित्तीय वर्ष 2008-09 में कुल बोझ 3846.66 करोड़ रुपए का होगा। यह जानकारी शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दास मुंशी ने यहां दी। इसके साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 41 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हो गया है। यह वृद्धि नगद दी जाएगी।

गुजरात, हिमाचल, मप्र सहित नौ राज्यों को राहत : प्राकृतिक आपदा से प्रभावित रहने वाले गुजरात, हिमाचल, मध्यप्रदेश सहित नौ राज्यों को अगले दो साल में पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने 5368.37 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।

2005 में आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त इंफ्रास्ट्रक्चर के पुनर्निर्माण के लिए 763.99 करोड़ रुपए की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। दासमुंशी ने बताया कि यह सहायता पाने वाले अन्य राज्य हैं, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: