HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बादल करप्शन केस : कांग्रेसी गए सुप्रीम कोर्ट में

चंडीगढ़. पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे व अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ भ्रष्टाचार के रोपड़ की कोर्ट में चल रहे केस को पंजाब से बाहर ट्रांसफर करने की मांग को लेकर कांग्रेस के आधा दर्जन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी है।

हालांकि इनके नामों की पुष्टि तो नहीं हो सकी लेकिन कहा जा रहा है कि इनमें तलवंडी साबो के विधायक जीत महिंदर सिंह सिद्धृ और भुलत्थ से सुखपाल सिंह खहरा शामिल है। हालांकि खहरा ने इसकी पुष्टि नहीं की। याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि बादल परिवार के खिलाफ केसों में राजनीतिक दबाव से 50 गवाह मुकर गए हैं। इन्वेस्टिगेशन अफसर भी बयान से पलट गया है। प्रॉसिक्यूशन के अधिकारी बदल दिए गए हैं।

बादल के पास गृह मंत्रालय होने के कारण पुलिस अधिकारी सही जांच नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के विधायकों ने कहा, इस केस में सच्चई तभी सामने आएगी जब इसकी जांच सीबीआई से करवाई जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: