News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पाक जेल से रिहा हुए कश्मीर सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर को 10 हजार महीना पैंशन मिलेगी। बादल ने यह घोषणा शुक्रवार को कश्मीर से मुलाकात के बाद की। बादल ने उन्हें राष्ट्रीय हीरो करार दिया। कश्मीर के दो बेटे व एक बेटी है। एक बेटा व बेटी विदेश में है। यहां रह रहा दूसरा बेटा विकलांग है।
बादल ने कश्मीर सिंह के यहां रह रहे बेटे शीशपाल को सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया है। शीशपाल आर्ट में ग्रैजुएट है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकारी नियम देशभक्तों की कुर्बानियों से ऊपर नहीं हैं। जरूरत पड़ी तो मौजूदा नीति में संशोधन के लिए ऐसे मामले मंत्रिमंडल की बैठक में लाएंगे।
एक कनाल का प्लॉट दिया मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर हरचरण सिंह बैंस ने महलपुर गांव में अपनी पैतृक संपत्ति में से एक कनाल का प्लॉट कश्मीर सिंह को देने को कहा। मकान के निर्माण का सारा खर्चा पंजाब सरकार वहन करेगी।