HomeNewsNational National

गर्लफ्रैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया में पठान!

वडोदरा.भारतीय टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान के बारे में खबर है कि वे कैनबरा में अपने महिला मित्र के साथ समय बिता रहे हैं। युवती का नाम शुभलक्ष्मी या शुभांगिनी बताया जा रहा है। भारतीय मूल की यह युवती कैनबरा में इंजीनियरिंग कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इरफान के भाई यूसुफ पठान ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में रह रहे उनके रिश्तेदार के परिवार में एक सदस्य के बीमार होने के कारण इरफान उनके यहां रुक गए हैं, लेकिन सूत्र कुछ और ही खुलासा कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि इरफान ऑस्ट्रेलिया में अपनी ‘महिला मित्र ’ के लिए ही रुके हैं। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दोनों फाइनल मैचों के दौरान स्टेडियम में उक्त युवती मौजूद थी। ऑस्ट्रेलिया में सीरीज कवरेज करने गए कुछ भारतीय पत्रकारों ने दौरे के दौरान इरफान को इस युवती के साथ कई बार घूमते हुए देखा।

बीसीसीआई से ली इजाजत इरफान के ऑस्ट्रेलिया में रुकने के बारे में बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने बताया कि इरफान ने बोर्ड से अनुमति ली है पर वह किसके साथ है और किसके साथ नहीं, यह उसका निजी मामला है।

शादी की बात सही नहीं: यूसुफइरफान के भाई यूसुफ का कहना है कि इस बात कोई सच्चई नहीं है कि इरफान वहां इश्क फरमा रहे हैं और उनका शादी का इरादा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
vishnu
Saturday, 8th Mar 2008, 11:01
irfan's gets married.
vineet
Saturday, 8th Mar 2008, 16:33
its Really interesting.