HomeNewsRajasthanKota Kota

कोटा में भी देरी से पहुंचीं ट्रेन

कोटा. दिल्ली के रेलवे पावर ग्रिड में आई तकनीकी खराबी का असर कोटा में रेलों के आवागमन पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने वाली व मुंबई से दिल्ली जाने वाली यात्री गाडी व मालगाड़ियां घंटों तक बीच में खड़ी रहीं। ट्रेनों के यहां देरी से पहुंचने के कारण यात्री परेशान होते रहे। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एस. एन. गुप्ता के अनुसार ग्रिड में आई खराबी के कारण मुंबई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भरतपुर मथुरा के बीच खड़ी रहीं।

इसी प्रकार बांद्रा से निजामुद्दीन जाने वाली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, इंदौर से निजामुद्दीन जाने वाली इंटरसिटी, उदयपुर से निजामुद्दीन जाने वाले मेवाड़ एक्सप्रेस दो घंटे तक मथुरा, भरतपुर व पलवल के बीच अटकी रहीं। लगभग एक दर्जन मालगाड़ियां भी इन स्टेशनों पर ही रूकी रहीं। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी का असर कोटा में आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली-अमृतसर बांद्रा स्वर्णमंदिर मेल दो घंटे देरी से कोटा पहुंचा।

इसी प्रकार निजामुद्दीन से कोटा आने वाली जनशताब्दी दो घंटे, गरीब रथ निजामुद्दीन से बांद्रा जाने वाला दो घंटे, दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, निजामुद्दीन से बांद्रा जाने वाली अगस्तक्रांति एक घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस अमृतसर से बांद्रा जाने वाली बीस मिनट, आसनतोल से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन पांच घंटे देरी से कोटा पहुंच रही हैं। इसी प्रकार मुंबई की ओर जाने वाली व मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों का आवागमन लगभग दो घंटे प्रभावित रहा है। शाम को आवागमन सामान्य हो गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: