HomeNewsRajasthanKota Kota

लेक्चरर के नोट्स मिलेंगे ऑनलाइन

कोटा. यूनिवर्सिटी की तर्ज पर जेडीबी कॉलेज में भी एक वर्ष के अंदर ऑनलाइन स्टडी शुरू हो जाएगी। एक निजी कंपनी की ‘स्कूल्स ऑन वेब’ साइट पर कॉलेज लेक्चरर के लेक्चर और नोट्स पढ़ने को मिलेंगे। इसके लिए आयुक्तालय से भी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्दी ही साइट का डेमो भी होने जा रहा है।

अब वो दिन दूर नहीं जब जेडीबी कॉलेज की लेक्चरर क्लास में जो पढ़ाएंगी वह सब स्टूडेंट्स जब चाहे वेबसाइट पर भी आसानी से पढ़ सकेंगे। यह एक निजी कंपनी कीएजूकेशन पोर्टल सर्विस होगी। इस प्रस्ताव को लेकर स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि लेक्चरर भी काफी उत्साहित हैं। इसका एक फायदा यह भी रहेगा कि जेडीबी कॉलेज में नॉलेज सेंटर भी खुलने जा रहा है।

शिक्षक और स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन जरुरी

ऑनलाइन स्टडी करने के लिए शिक्षकों व स्टूडेंट्स को साइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शुरू के छह महीने फ्री ऑनलाइन सर्विस मुहैया होगी। इसके बाद प्रति स्टूडेंट का दो सौ रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लगेगा।

इन्हें होगा अधिक फायदा

कॉलेज में चल रहे टैक्सटाइल डिजाइनिंग, मार्केटिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन व प्रोडक्शन सहित कई तरह के कार्सेज के स्टूडेंट्स को ऑन लाइन स्टडी से अधिक फायदा होगा। इन कोर्सेज में डाटा और विजुअल एक साथ मिलेगा तो समझने में आसानी रहेगी।

कॉलेज में ऑन लाइन स्टडी शुरू करने जा रहे हैं। इसके बाद स्टूडेंट्स को स्टडी के अलावा जॉब संबंधी जानकारी भी बराबर मिलती रहेगी। इस सर्विस को शुरू करने में एक वर्ष का समय लग जाएगा।
—राजेश्वरी माथुर, प्राचार्या





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: