HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

पांचवीं बार प्रमोटी कलेक्टर बने सीएम का निशाना

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आकस्मिक निरीक्षण प्रमोटी कलेक्टरों की परेशानी का सबब बन गया है। यह महज संयोग है या कुछ और कि लगातार पांचवी बार सीएम के निशाने पर प्रमोटी आईएएस अफसर ही आए हैं। इस बार यह गाज डिंडोरी कलेक्टर केपी राही पर गिरी है।

वे 1998 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया जा रहा है। राजधानी के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस प्रश्न की गूंज है कि जिन जिलों में सीधी भर्ती वाले आईएएस अधिकारी हैं, वहां सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है क्या?

एक वरिष्ठ आईएएस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कई ऐसे बड़े जिले है जहां सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी गडबड़ी की शिकायतें है, पर उस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि भिंड कलेक्टर आरए खंडेलवाल,श्योपुर कलेक्टर एमएस भिलाला,दतिया कलेक्टर अशोक शिवहरे,उमरिया कलेक्टर विजय आनंद कुरील के बाद डिंडोरी कलेक्टर श्री राही ऐसे पांचवे कलेक्टर है,जिन्हें इस तरह हटाया गया है।

कमोबेश यही हाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का है। डिंडोरी में भी राज्य प्रशासनिक सेवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमर सिंह चंदेल को निलंबित किया गया है,जबकि कई जिला पंचायतों में सीधी भर्ती वाले आईएएस अफसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: