HomeNewsNational National

आदिवासियों के सिपाही बने राहुल गांधी

कालाहांडी. भारत जागो अभियान के तहत कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी उड़ीसा के चार दिवसीय पर दौरे पर शुक्रवार को कालाहांडी पहुंचे और उन्होंने आदिवासियों के विकास के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद की।

कालाहांडी में आदिवासियों की रैली को संबोधित करते हुए युवा सांसद राहुल ने कहा कि यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है और इसे विकास के नए अवसर मिलना चाहिए। राहुल ने साफ तौर पर कहा कि आप चिंता न करें और कोई भी समस्या हो तो याद रखें कि दिल्ली में आपका एक सिपाही तैनात है।

जल्द ही राहुल ने रिझाने वाली टिप्पणियां छोड़ अपने वक्तव्य मंे उड़ीसा की पटनायक सरकार की नाकामियों और केंद्र की यूपीए सरकार की कामयाबियों का ब्यौरा भी दे दिया। राहुल ने राज्य सरकार पर केंद्र की रोजगार गारंटी योजना का ठीक से क्रियान्वयन न करने का आरोप भी लगाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: