HomeHealth Health

डीएनए-वैक्सीन को और प्रभावी बनाने का नया तरीका

वाशिंगटन. संक्रामक रोगों के खिलाफ विकसित की जा रही डीएनए वैक्सीन को और अधिक प्रभावी बनाने के नए तरीके की खोज की गई है।

नए शोध के अनुसार शरीर डीएनए वैक्सीन में मौजूद तत्व को प्रोटीन में बदल देता है जो प्रतिरक्षा तंत्र को सक्रिय कर देता है।

अभी उपलब्ध डीएनए वैक्सीन का कई बार उपयोग रने से इसका प्रभाव कम हो जाता है।

चूहों पर किए गए अध्ययन के मुताबिक एचआईवी प्रोटीन जीपी 41 युक्त डीएनए वैक्सीन, एक एन्टीबॉडी एफ फाइव के साथ मिलकर डीसी नामक नई प्रतिरोधी कोशिश का निर्माण कर लेती है। इन कोशिकाओं को प्रतिरक्षा तंत्र की टी कोशिकाओं द्वारा संक्रामित भाग पर हमला करने का निर्देश मिलता है।

नई डीएनए वैक्सीन अधिक शक्तिशाली टी कोशिकायुक्त थी और इसने चूहों की एचआईवी संक्रामकता से अधिक सुरक्षा की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: