News
Indians Abroad Indians Abroad लास वेगास. अमेरिका में हेपेटाइटिस सी नामक बीमारी फैलने के मामले में एक भारतीय मूल के डॉक्टर का नाम आरोपी के रूप में सामने आया है लेकिन डॉक्टर ने सभी आरोप खारिज किए हैं।
डॉक्टर देसाई ने खुद को ऐसे आरोपों से बाहर बताते हुए कहा है कि उनके क्लीनिक से संक्रमण फैलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि रक्त के आदान-प्रदान के समय पूरी सावधानियां और उच्च तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले अमेरिका के इस शहर में खून की जांच के बाद करीब आधा दर्जन लोगों में इस बीमारी का संक्रमण पाया गया था। इस मामले की जांच में आरोप लगाया गया है कि रक्त संचरण के दौरान लापरवाही से बीमारी फैली है। लेकिन इन तमाम आरोपों को डॉ. देसाई ने खारिज कर दिया है।