HomeNewsNational National

नागालैंड के नतीजे आज

कोहिमा. त्रिपुरा और मेघालय के चुनाव परिणाम शुक्रवार को आने के बाद आज नागालैंड के विधानसभा चुनाव नतीजे आने की खबर है। कल कुछ बूथों पर दोबारा मतदान कराया गया था और कुछ समस्याओं के बाद चुनाव आयोग ने ईवीएम आज 11 बजे खोलने का निर्देश दिया है।

11 बजे से राज्य के 12 केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी जबकि तीन विस क्षेत्रों में आज दोबारा मतदान होगा और यहां की मतगणना कल शुरू होगी।

त्रिपुरा में कल कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और मेघालय में लेफ्ट को स्पष्ट बहुमत मिला। नागालैंड में आज नतीजे आने की उम्मीद है। पूर्व मुख्यमंत्री नीफियू रिओ, सीएलपी नेता आई इमकोंग, पूर्व मुख्यमंत्री (कांग्रेस) केएल चिशी और पूर्व वित्त मंत्री (कांग्रेस) के थीरी समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज होगा।

नतीजों से पहले संभावना जताई जा रही है कि राज्य में कांग्रेस और एनपीएफ के गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: