HomeNewsMetrosIndore Indore

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा 20 तक

खंडवा. संगठन प्रभारी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा 20 मार्च तक करने के निर्देश दिए हैं। पूरी तरह संतुलन बनाकर निर्धारित समय में कार्यकारिणी की घोषिणा कर दी जाएगी। जिलों की कार्यकारिणी व रिक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति भी जल्दी की जाएगी।

यह बात खंडवा प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने इस संवाददाता से कही। उन्होंने कहा मैदानी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए वर्तमान पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व पदाधिकारियों, विधायकों व सांसदों की मदद ली जाएगी।

इसके लिए संगठन स्तर पर विस्तार से चर्चा की जा चुकी है। एकजुटता और अनुशासन मेरी पहली प्राथमिकता है। वरिष्ठ नेताओंे को एक फॉर्म देकर सुझाव मांगे गए हैं। प्रदेश, संभाग व जिला स्तर पर मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति भी की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दमखम से तैयार है और इसी वजह से भाजपा सरकार हड़बड़ाहट में आ गई है।

एनडीए से अधिक राशि दे रही है यूपीए सरकार
श्री पचौरी ने प्रदेश सरकार के उन आरोपों को निराधार बताया जिनमें केंद्र सरकार द्वारा मदद नहीं किए जाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा आंकड़े बताते हैं हमारी सरकार ने राशि बढ़ाकर मदद की।

एनडीए सरकार के कार्यकाल 2002-03 में मप्र को 2301.55 करोड़ रुपए और यूपीए सरकार के कार्यकाल 2007-08 में 6122.12 करोड़ रुपए आंवटित किए गए है। प्रदेश में 17 हाईवे के लिए 950 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें 638 करोड़ रुपए भेजे गए लेकिन प्रदेश सरकार 402 करोड़ रुपए ही खर्च कर सकी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: