HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

ट्रेनों के चक्के थमे, यात्री रहे परेशान

ग्वालियर. उत्तरी पावर ग्रिड (तुगलकाबाद-पलवल) में आई खराबी ने ट्रेनों के चक्कों को थाम दिया। नई दिल्ली की ओर से आने वाली शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें नई दिल्ली के आस-पास ही खड़ी रहीं। दोपहर डेढ़ बजे के करीब शताब्दी एक्सप्रेस ग्वालियर आकर रुकी।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी पावर ग्रिड में खराबी आने से दिल्ली से हरियाणा व उत्तरप्रदेश होकर यहां आने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दिया। रात्रि तीन बजे ग्रिड में आई खराबी को नौ बजे के करीब ठीक किया गया। उसके बाद ही नई दिल्ली से आने वाली ट्रेनें रेल पटरियों पर दौड़ सकीं। आगरा कैंट से आने वाली शटल व पैसेंजर ट्रेनों के अलावा दोपहर 12 बजे तक कोई भी ट्रेन यहां नहीं पहुंची।

शुक्रवार होने की वजह से सुबह पौने दस बजे आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। यह ट्रेन यहां पर दोपहर 13.40 बजे आई। इसके साथ ही पंजाब मेल, स्वर्ण जयंती, छत्तीसगढ़, ताज एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, झेलम व केरला एक्सप्रेस भी देरी से ग्वालियर आईं।

शाम छह बजे के बाद भोपाल पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस 2002 ए रात्रि दस बजे के बाद यहां आई। यही हाल ताज एक्सप्रेस का भी रहा। ताज एक्सप्रेस झांसी से शाम पांच बजे हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन दो घंटे देरी से ग्वालियर आई। ट्रेनों के घंटों देरी से चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनों के ज्यादा लेट होने से कई यात्रियों ने अपनी यात्रा ही रद कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: