HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मेटाडोर और ट्रैक्टर भिडंत में 4 की मौत

भानुप्रतापपुर. ग्राम संबलपुर के पास गुरुवार रात 9.30 बजे हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी देवयात्रा में शामिल होने के लिए लोहत्तर से ट्रैक्टर से भानुप्रतापपुर आ रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली (सीजी-05 ए-1560) विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर (सीजी-04 जी-3380) से टकरा गई।

हादसे में बुरी तरह से घायल बिसऊराम पिता रजमन (55) और धनसाय पिता शंभू हल्बा (40) की मौके पर मौत हो गई। भानुप्रतापपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कांकेर जिला अस्पताल रिफर किया गया था। बुदधूराम पिता बिरकाराम (55) ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह बुधन नामक एक अन्य घायल की कांकेर अस्पताल में मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार 16 अन्य को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। भानुप्रतापपुर पुलिस ने मामले में जुर्म कायम कर लिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: