HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

राज्यसभा चुनाव का बिगुल

रायपुर. राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी होगी। घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की नौबत आई तो विधानसभा में 26 मार्च को मतदान होगा। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन 15 मार्च तक दाखिल होंगे। 17 मार्च को नामांकन फार्र्मो की छंटनी की जाएगी। 19 मार्च तक नाम वापसी का समय होगा।

विधानसभा सचिव देवेंद्र वर्मा राज्यसभा चुनाव अधिकारी होंगे तथा शनिवार को अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राज्यसभा की दो सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं। चुनाव इन्हीं के लिए होगा।

मोतीलाल वोरा और रामाधार कश्यप का वर्तमान कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। कांग्रेस के दो सांसद जा रहे हैं लेकिन उनके स्थान पर केवल एक सांसद ही कांग्रेस को मिलेगा। भाजपा विधायकों की संख्या अधिक होने के कारण एक सीट भाजपा को जा रही है।

भाजपा में फौज
वैसे भाजपा में इस बार राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों की फौज है। विरेंद्र पांडे की दावेदारी के अलावा धरम कौशिक और सुभाष राव के नाम सामने आए हैं। भाजपा में इस बार मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह की पसंद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि पिछली दफे आरएसएस की पसंद पर गोपाल व्यास को राज्यसभा भेजा गया था।

कहा जा रहा है कि 9 मार्च को होने वाली प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति के बाद भाजपा की चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें राज्यसभा के संभावित दावेदारों पर चर्चा होगी। कोई फैसला हो गया तो एक-दो नाम नईदिल्ली भेजे जाएंगे। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही नामांकन दाखिल किया जाएगा। फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह रायपुर पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस में वोरा
कांग्रेस प्रत्याशी का नाम भी अंतिम क्षणों में तय होने की संभावना है। वैसे अब तक के संकेतों से यह तय लग रहा है कि मोतीलाल वोरा को ही राज्यसभा भेजा जाएगा। श्री वोरा ने दैनिक भास्कर से कहा कि अब तक उन्हें कोई निर्देश नहीं मिला है। जैसे निर्देश होंगे, वे काम करेंगे। संकेत हैं कि श्री वोरा 14 या 15 मार्च को रायपुर आकर नामांकन दाखिल करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: