इंफाल. मणिपुर विधानसभा परिसर में शनिवार को एक बम विस्फोट की खबर है हालांकि आधिकारिक जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह विस्फोट एक अज्ञात आतंकी संगठन की हरकत बताई जा रही है।
आतंकियों ने भारी सुरक्षा इंतजामों की धज्जियां उड़ाते हुए विधानसभा परिसर में आज सुबह करीब 11.30 बजे एक बम विस्फोट को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद वे इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 की तरफ भाग गए।
अब तक किसी आतंकी संगठन ने इस विस्फोट के लिए जिम्मेदारी नहीं ली है। विस परिसर इंफाल के बीचों-बीच स्थित है और इसके पास बाजार, वीआईपी आवास और हाईवे है। इस धमाके के बाद पुलिस ने बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं और चेकिंग की जा रही है।
संबंधित खबरें
* मणिपुर : दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर