HomeNewsNational National

मणिपुर : दो आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर

इंफाल. मणिपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए जबकि एक अन्य घटना में एक और आतंकी मारा गया।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को कहा कि पुलिस के कुछ कमांडो एक कार का पीछा कर रहे थे। इस दौरान दो आतंकियों ने कार में से गोलियां चलाना शुरू कर दीं और जवाबी कार्रवाई में दोनों मार गिराए गए। यह घटना थौबल जिले के ककचिंग इलाके में हुई।

आतंकियों के एनकाउंटर के बाद इनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक ग्रेनेड और कुछ अन्य हथियार बरामद किए गए। दूसरी घटना में चूड़ाचंदपुर में आपसी रंजिश को लेकर हुई लड़ाई में एचएमएआर संगठन के एक आतंकी मारा गया।

संबंधित खबरें
* मणिपुर : विस परिसर में आतंकी हमला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: