HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दुर्घटना में बाल-बाल बचे हाई कोर्ट जज

गुना. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एनके मोदी गुना जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में चमत्कारिक ढंग से बाल-बाल बच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में पदस्थ न्यायमूíत मोदी तड़के अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर ग्वालियर जा रहे थे।

इसी दौरान सुबह लगभग छह बजे आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरखेड़ा खुर्द गांव के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन न्यायमूíत मोदी को चेहरे पर मामूली चोट भर आई। अन्य परिजन पूरी तरह सुरक्षित रहे। ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद न्यायमूíत मोदी परिजनों के साथ एक अन्य वाहन से ग्वालियर रवाना हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: