HomeNewsMetrosIndore Indore

चपरासी पीली बत्ती की कार लेकर निरीक्षण करने पहुंचा

इंदौर. शनिवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल (बोर्ड) का चपरासी शराब के नशे में आंचलिक अधिकारी की पीली बत्ती की गाड़ी लेकर एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गया। वहीं बोर्ड अधिकारियों द्वारा चोरल में शराब पीने के आरोप पर एनएसयूआई ने आंचलिक कार्यालय में शराब की बोतलें फोड़कर विरोध किया।

बोर्ड के कक्ष प्रभारी परमानंद पचोरे व चपरासी अरजेस श्रीवास्तव सुबह साढ़े दस बजे एवरग्रीन स्कूल, वीणानगर निरीक्षण पहुंचे और स्कूल संचालक चतुरसिंह यादव को कहा इस केंद्र में नकल होने की शिकायत पर बोर्ड से निरीक्षण करने आए हैं। स्कूल संचालक ने निरीक्षण की अनुमति दे दी। इसी बीच स्टाफ ने बताया दोनों में से एक शराब पीए है।

निरीक्षण के बाद दोनों संचालक कक्ष में आए तो श्री यादव को भी शक हुआ और उन्होंने उनसे परिचय मांगा। उन्होंने आनाकानी की तो कार्यालय में ही बैठा लिया और किसी वरिष्ठ अधिकारी से पहचान करवाने को कहा। बात बढ़ती देख दोनों ने परिचय दिया तो सब चौंक गए। इस पर स्कूल संचालक ने सवाल किया उन्हें निरीक्षण के अधिकार किसने दिए। दो घंटे तक अफसरों से फोन पर बात करने की कोशिश की और अंतत: उन्हें 12.30 बजे छोड़ दिया।

उन्होंने ही कहा था

बोर्ड के कक्ष प्रभारी श्री पचोरे ने बताया सुबह से मैं श्री जैन के साथ निरीक्षण कर रहा था। बीच में उन्हें कुछ काम आ गया तो हमें निरीक्षण का कह गए। चपरासी द्वारा निरीक्षण की बात पर उन्होंने कहा वह मेरा सहयोगी था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: