HomeNewsMetrosIndore Indore

ममेरे भाई ने हड़पे दो करोड़ के शेयर

इंदौर. नार्वे में बसे इंदौरी व्यापारी के दो करोड़ के शेयर ममेरे भाई ने बेच दिए। व्यापारी ने शेयर मामी (धोखा करने वाले की मां) को बतौर अमानत दिए थे। टीआई, परदेशीपुरा एसएम जैदी के मुताबिक नवाज पिता अहमदअली बिरानी निवासी शीलनाथ कैम्प कभी मारोठिया बाजार में व्यवसाय करते थे। 1986 में उन्होंने एक कंपनी के शेयर खरीदकर हिफाजत से रखने के लिए मामी को दिए और नार्वे में बस गए। 1995 में इंदौर आए तब भी शेयर मामी के पास सुरक्षित रखे थे। वे फिर विदेश चले गए। इस बीच मामी का देहांत हो गया।

वे कुछ दिन पहले इंदौर लौटे और मामी के पुत्र मंसूर खिलानी से शेयर के बारे में पूछा तो उसने जानकारी से इंकार किया। नवाज अली ने अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला मंसूर ने दो करोड़ रुपए के शेयर बेचकर रकम भी ठिकाने लगा दी। इस पर नवाज अली ने परदेशीपुरा थाने पर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंसूर पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: