HomeNewsMetrosIndore Indore

तपते टीन के नीचे छत पर बोर्ड परीक्षा

इंदौर.i आंबेडकरनगर के सेंट जॉन हायर सेकंडरी स्कूल की दो मंजिली इमारत में पहली मंजिल पर स्कूल संचालक आईजैक का दफ्तर और दूसरी पर निवास। छत पर दसवीं-बारहवीं के 520 छात्र परीक्षा दे रहे हैं जहां टॉयलेट तक नहीं है।

स्कूल संचालक के घर को ही माध्यमिक शिक्षा मंडल (बोर्ड) ने दसवीं-बारहवीं का परीक्षा केंद्र बना दिया जहां शनिवार को जिला प्रशासन के दल ने पाया छत पर टीन के नीचे दो सौ छात्र परीक्षा दे रहे थे। स्कूल की छत पर आठ छोटे-छोटे कमरे कच्ची दीवार बनाकर खड़े किए हैं। दीवार कमजोर है इसलिए बच्चों को उनसे दूर रहने को कहा जाता है।

जिला प्रशासन की निरीक्षण टीम ने केंद्र देखने के बाद दी रिपोर्ट दी कि इसे तत्काल रद्द करें और टीन की छत के नीचे तपते बच्चों को राहत दें। केंद्र तय करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी और बोर्ड अधिकारी को भी शंका के दायरे में लिया गया है।सौ मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता परीक्षा के दौरान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश निषेध है। इसे लेकर शनिवार को ही दो शिक्षकों पर प्रकरण बनाए गए। इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है लेकिन इस केंद्र की एक मंजिल पर परिवार ही रहता है। क्षेत्र के सरकारी स्कूल को भी केंद्र नहीं बनाया।

स्कूल की इमारत अवैध

स्कूल के नाम पर बना घर जिस प्लॉट पर है उसका नामांतरण नहीं हुआ है इसलिए प्रशासन की नजर में वह अवैध है। श्री आईजैक भी नामांतरण नहीं होना स्वीकारते हैं। केंद्राध्यक्ष अब्दुल बदूर खान ने बताया मैं ड्यूटी करने आया तो घरनुमा केंद्र की शिकायत विभाग को की थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने तो वहां केंद्र होने पर ही अनभिज्ञता जताई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: