HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

लाइन कटने से लड़खड़ाई बीएसएनएल सेवा

ग्वालियर. शिवपुरी व मोहना के पास आप्टीकल फाइबर केबल की शनिवार को रिंग्स (लाइन) कट जाने से बीएसएनएल की सेवा लड़खड़ा गई। इसका सबसे ज्यादा असर मोबाइल सेवा पर पड़ा। उपभोक्ताओं को इस समस्या से तीन घंटे तक जूझना पड़ा।

बीएसएनएल के नेटवर्क में दोपहर ढाई बजे अचानक खराबी आ गई। उपभोक्ताओं के मोबाइल व अन्य नेटवर्क ने काम करना बंद कर दिया। उपभोक्ताओं ने जब भी नम्बर डायल किया तो संपर्क नहीं हुआ। जैसे-तैसे हो भी जाता तो थोड़ी देर बाद स्वत: संपर्क कट जाता। खराबी का पता चलते ही उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल के दफ्तरों में फोन करना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर खराबी का पता लगाया।पता चला कि बीएसएनएल के आप्टीकल फाइवर केबल की रिंग्स शिवपुरी व मोहना में दो जगह कट गई थी।

इसकी वजह से ग्वालियर रीजन के अलावा आस-पास के जिलों में सेवा लड़खड़ाई। बीएसएनएल के तकनीकी कर्मचारियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और कटी रिग्स को जुड़वाने का काम शुरू किया। शाम साढ़े पांच बजे सेवा को बहाल किया गया, तब ग्वालियर रीजन के ग्वालियर, डबरा, दतिया, शिवपुरी, गुना की बीएसएनएल सेवा चालू हो सकी लेकिन रात्रि में मोबाइल का संपर्क बात करते-करते कटने का सिलसिला अवश्य चालू रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: