News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. भिण्ड का इनामी बदमाश पुष्पराज यादव को उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने गोरखपुर में एक मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ शनिवार को होना बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर वीके सूर्यवंशी ने इस खबर की पुष्टि की है। मारा गया बदमाश मूल रूप से भिण्ड का रहने वाला था और उस पर चंबल पुलिस रेंज की ने15 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक बदमाश के खाते में भिण्ड जिले के साथ-साथ उप्र के इटावा और अन्य शहरों में किये गये अपराधों के मामले दर्ज हैं पर तत्काल उनकी संख्या पता नहीं चल सकी है। इसके साथ ही गुजरात में एक हीरा व्यापारी से 70 लाख के हीरे लूटने की वारदात भी उसके नाम है। इसी के बाद उस पर एक लाख रुपए का इनाम गुजरात पुलिस ने घोषित किया था, ऐसी सूचना है।
बताया जाता है कि हीरा व्यापारी को लूटने की वारदात को पुष्पराज ने ग्वालियर के कुख्यात बदमाश पुल्ली तोमर के साथ मिलकर अंजाम दिया था। गौरतलब है कि पुल्ली तोमर को रीवा पुलिस ने तीन माह पूर्व एक मुठभेड़ में मार गिराया था। पुल्ली तोमर उपनगर ग्वालियर का रहने वाला था।