News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. मुख्य सचिव से लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलनरत डिप्लोमा इंजीनियरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। जाय उम्मेन समिति की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर वे यहां बूढ़ापारा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास पिछले 25 दिनों से धरना दे रहे थे।
छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता जाहिद खान ने बताया कि प्रांताध्यक्ष गोपाल मेनन के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य सचिव से चर्चा की। संघ की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद उन्होंने विधानसभा सत्र के बाद अप्रैल में मांगें मानने का लिखित आश्वासन दिया। श्री खान ने बताया कि हड़ताल अवधि को अर्जित-अवकाश में परिवर्तित करने का निर्देश जारी किया गया। प्रतिनिधिमंडल में सपन पुटाटुंडा, पीके नामदेव, सीपी खत्री, वाईके साहू शामिल थे।