HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

नौकरी की दौड़ में जिंदगी की हार

अजमेर / बीकानेर. रेलवे में ग्रुप डी की भर्ती के लिए गए अजमेर के एक युवक ने शनिवार सुबह बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। शारीरिक दक्षता के लिए आयोजित दौड़ के बाद बृजेश के सीने में तेज दर्द हुआ। उसके साथ गए व्यक्ति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले करौली के एक युवक की सांसें भी दौड़ते-दौड़ते थम गई थीं।

जानकारी के मुताबिक सुखाड़िया नगर, मलूसर रोड निवासी बृजेश पुत्र मोहनलाल (३५) ने बीकानेर के रेलवे ग्राउंड में शुक्रवार को दौड़ लगाई थी। शाम को उसकी तबीयत खराब हो गई। वह अपने गांव के मित्र तेजपाल के यहां रानी बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरा था। बृजेश ने तेजपाल से सीने में दर्द होने की शिकायत की थी लेकिन बाद में दर्द सामान्य बताते हुए वह रात को सो गया।

सुबह करीब पांच बजे आंखें खुलने पर वह पलंग से उठते ही वापस नीचे गिर पड़ा। इसके बाद तेजपाल भी जाग गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर वह ब्रजेश को पीबीएम अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कोटगेट थाने के एएसआइ बलवीरसिंह ने बताया कि तेजपाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मृतक के परिवाजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया गया है। मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।

अब तक 80 हजार

रेलवे ग्रुप ‘डी’ में भर्ती के लिए अब तक 80 हजार अभ्यर्थी बीकानेर पहुंच चुके हैं। रेलवे ग्राउंड में आठ दिसंबर से भर्ती चल रही है। करीब 20 हजार युवकों के अंतिम बैच की दौड़ 12 से 27 मार्च तक होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: