HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आई रंग-रंगीले फागुन की बहार

अजमेर.holi वैशाली नगर में श्री दिगंबर जैन प्रज्ञा महिला मंडल ने फागुन का स्वागत गीत और गुलाल से किया। कार्यक्रम में मंडल की बुजुर्ग महिलाओं ने समाज में नई नवेली दुल्हनों को धार्मिक कर्मकांड और रीति-रिवाजों का महत्व बताया।

इस मौके पर वन मिनट गेम्स, जैन धर्म पर जानकारी से संबंधित खेल और हाउजी का सभी ने आनंद लिया। किटी पार्टी की आयोजक नम्रता जैन ने बताया कि इस बार पार्टी की थीम फागुन पर थी। मंडल की पूर्व अध्यक्ष निर्मला पाटनी का कहना था कि पार्टी के दिन ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने से यह मौका यादगार बन गया।

हम हैं चैंपियन

फागोत्सव में रंग बिरंगी साड़ियां पहने आई महिलाओं ने किटी पार्टी में भी जमकर एंजॉय किया। वन मिनट गेम शो में पायल बाकलीवाल ने प्रथम, सुलोचना पाटनी दूसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह धार्मिक ज्ञान परखने वाले गेम में मधु शाह प्रथम और पुष्पा सेठी दूसरे स्थान पर रहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: