HomeNewsNational National

‘महिलाओं के लिए माफ’

नई दिल्ली.women अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने जहां विज्ञान व प्रौद्योगिकी के जरिए महिलाओं के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया, वहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘स्त्री शक्ति’ सम्मान समारोह में कहा कि सरकार ने महिलाओं का दर्द दूर करने के लिए किसानों के कर्ज माफ किए हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा है कि महिला आरक्षण विधेयक अगर उनके मौजूदा कार्यकाल में ही पारित हो जाता है, तो उन्हें खुशी होगी। सोनिया ने ‘स्त्री शक्ति’ सम्मान समारोह में कहा, ‘हम ऐसा समाज बनाना चाहते हैं, जहां एक भी कन्या भ्रूण की हत्या न हो। दहेज की वजह से किसी बेटी की हत्या न हो।

समारोह में प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर भी मौजूद थीं। सोनिया ने कहा कि जब कोई किसान आत्महत्या करता है, तो इसका सबसे पहला असर घर की महिला पर पड़ता है।

महिला आरक्षण बिल इसी सत्र में
महिलाओं के एक प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल इसी सत्र में लाया जाएगा। इसके लिए 20 मार्च को सभी पार्टियों की बैठक होने वाली है।

महिला वैज्ञानिकों को सम्मान
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में पांच महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। डॉ. रानी बांग (महाराष्ट्र) और डॉ. विजयलक्ष्मी (आंध्रप्रदेश) को विज्ञान व प्रौद्योगिकी के माध्यम से महिलाओं के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2007 का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

डॉ. लक्ष्मी को बुंदेलखंड में जलतारा किट्स व जलतारा वॉटर फिल्टर के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. मिताली मुखर्जी, डॉ. संगीता मुखोपाध्याय तथा डॉ. सुजाता शर्मा को नेशनल विमेन बायोसाइंटिस्ट अवार्ड 2007 (युवा श्रेणी) से सम्मानित किया गया।

महिलाओं की नुमाइंदगी बढ़े
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने महिला दिवस पर आयोजित एक समारोह में कहा कि संसद व विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत काफी कम है। उन्होंने बताया कि मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड में महिला मतदाता ज्यादा हैं, लेकिन विधानसभा सदस्य नहीं। सर्वाधिक शिक्षित राज्य केरल में भी 140 में से केवल सात महिलाएं ही विधायक हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: