News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. यूटी एजूकेशन डिपार्टमेंट ने शहर के गवर्नमेंट स्कूलों में सपोर्ट टीचर्स नियुक्त करने का फैसला किया है। ये टीचर्स पढ़ाई में कमजोर, री-अपीयर होने या डीटेन (फेल) होने वाले स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग देकर उनकी कमजोरी को दूर करने में मदद करेंगे, वहीं डिपार्टमेंट का मकसद स्टूडेंट्स को प्राइवेट ट्यूशन से भी छुटकारा दिलाना है।
डिपार्टमेंट चाहता है कि गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले जितने भी स्टूडेंट्स प्राइवेट कोचिंग ले रहे हैं, वे 2 बजे के बाद स्कूलों में ही लगने वाली रेमिडियल कोचिंग में गाइडेंस (ट्यूशन) लें। इसके लिए स्टूडेंट्स से अतिरिक्त तौर पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इस कार्य पर बेस्ट फैकल्टी (टीचर्स) को नियुक्त किया जाएगा।
क्यों पड़ी जरूरत
गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ने वाले काफी स्टूडेंट्स ऐसी बैकग्राउंड से नहीं होते की ट्यूशन या पर्सनल गाइडेंस ले सकें और स्कूल में क्लास के दौरान भी उन्हें पर्सनल गाइडेंस नहीं मिलती। इस कारण इन स्टूडेंट्स का रिजल्ट बेहतर नहीं रह पाता।
एग्जाम में स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम लाने में मदद देने के लिए ही इन सपोर्ट टीचर्स को अपाइंट किया जा रहा है। स्टूडेंट्स को स्कूल टाइम खत्म होने यानी 2 बजे के बाद स्कूल में ही रेमिडियल कोचिंग दी जाएगी। स्टूडेंट्स ज्यादा हों या महज एक-दो, फिर भी उन्हें पढ़ाया जाएगा।
एग्जाम्स का रिजल्ट 31 मार्च को निकलेगा। इसके बाद री-अपीयर (कंपार्टमेंट) लाने वाले स्टूडेंट्स को री-अपीयर एग्जाम्स होने तक यानी जून माह तक रेमिडियल कोचिंग दी जाएगी। डीटेन (फेल) हो गए स्टूडेंट्स को पहले काउंसिलिंग और फिर पूरे सालभर रेमिडियल कोचिंग दी जाएगी।
इसके अलावा रिजल्ट में प्वाइंट्स पर पास हुए स्टूडेंट्स को भी यह कोचिंग मिलेगी। यह कोचिंग ‘टाइम नो बार’ के फार्मूले पर चलेगी। स्टूडेंट जितने समय तक क्लास लगाना चाहें लगा सकता हैं।
इन क्लासेज को मिलेगी कोचिंग
5वीं, 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लासेज के स्टूडेंट्स को यह रेमिडियल कोचिंग दी जाएगी।
>> सपोर्ट टीचर्स को इसी माह के अंत तक नियुक्त कर दिया जाएगा। यह टीचर्स स्टूडेंट्स को काउंसिलिंग देने के साथ ही रेमिडियल कोचिंग भी देंगे। डीटेन, री-अपीयर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह कोचिंग कंपलसरी होगी। कोचिंग को गवर्नमेंट स्कूलों का कोई भी स्टूडेंट ले सकता है ताकि प्राइवेट ट्यूशन पर लगाम लगाई जा सके।
एसके सेतिया, डीपीआई (स्कूल्स)