News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. इसे स्नैचरों के हौसलों की जीत कहा जाए या पुलिस की कमजोरी कि 3000 की चेन छीनने वाले स्नैचर के बारे में सूचना देने पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। शहर के 11 थानों की पुलिस और क्राइमब्रांच की नाकामी के बाद अधिकारियों ने स्नैचरों को पकड़ने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है।
शनिवार को जारी प्रेस विज्ञिप्ति में पुलिस ने स्नैचरों को पकड़वाने या सूचना देने वाले को 10 हजार रु. के इनाम की घोषणा की है। पुलिस का दावा है कि सूचना देने वाले के नाम को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
पांच बजे के बाद कोई नहीं.
एसएसपी चंडीगढ़-2760001
शनिवार को छुट्टी होने के कारण रसीव नहीं हुआ। किसी भी दिन पांच बजे के बाद फोन रसीव के लिए यहां किसी की तैनाती नहीं है।
एसडीपीओ सेंट्रल-2700357
शनिवार को छुट्टी होने के कारण फोन रसीव नहीं हुआ। यहां भी 5 बजे के बाद किसी की तैनाती नहीं है।
एसडीपीओ ईस्ट-2750001
शनिवार किसी ने फोन रसीव नहीं किया। यहां भी 5 बजे के बाद किसी की तैनाती नहीं है।
एसडीपीओ साउथ-2676000
किसी ने फोन रसीव नहीं किया। यहां भी 5 बजे के बाद किसी की तैनाती नहीं है।
नाकाम एसएचओ पर कार्रवाई नहीं..
शहर में नॉन स्टाप स्नैचिंग हो रही है। न तो वारदातों में कमी आई है न ही पुलिस किसी स्नैचर को दबोच पाई है। इस सब के बावजूद अभी तक इस संबंध में किसी भी एसएचओ के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इन नंबरों पर दें सूचना
पुलिस कंट्रोलरूम (100,749194), क्राइमस्टॉपर सेल (2544444), एसडीपीओ सेंट्रल (270357), एसडीपीओ ईस्ट (2750001), एसडीपीओ साउथ (2676000) और क्राइमब्रांच (2746097)
5 बजे के बाद न दें सूचना! : इन नंबरों में से चार पर शाम 5 बजे के बाद फोन रिसीव नहीं होते। शनिवार, रविवार को दिनभर बात नहीं हो सकती। भास्कर ने इन नंबर्स पर फोन किया तो कंट्रोलरूम, क्राइम स्टॉपर सेल और क्राइमब्रांच का फोन ही रिसीव हुआ।