News
Metros
Chandigarh Chandigarh मनीमाजरा. किशनगढ़ में शादी के दौरान देर रात दो गुटों के बीच मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस झगड़े में जैकी की आंख और सर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद जैकी ने दोस्तों को बुला कर दूसरे पक्ष के विक्रम की धुनाई की। इसी दौरान विक्रम की आंख में चाकू लगा।
पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए मनीमाजरा अस्पताल भेजा, जहां जैकी के सर पर दो और आंख पर एक टांका लगाना पड़ा। विक्रम को सेक्टर-16 रेफर किया गया। मौलीजागरां के विक्रम के अनुसार वह भाई रंजीत के साथ दोस्त के पास किशनगढ़ गया था। पास के घर में म्यूजिक बज रहा था।
आवाज कम करने को लेकर बहस होने लगी, जो मारपीट में बदल गई। विक्रम दोस्त को बचाने गया तो उसकी आंख में चाकू मार दिया। घायल हालत में वह मौलीजागरां चौकी गया, जहां से उसे सेक्टर-16 अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।