News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
10 हजार क्रिस्टल्स से बनी 2 किलो की इस ट्रॉफी की चमक देखते ही बनती है। एडलवाइस ट्वेंटीज चैलेंज कप के लिए यह ट्रॉफी लोका लाइफ प्राइवेट लिमिटेड ने बनाई है। कंपनी के अधिकारी रिकी शर्मा ने बताया कि 10 दिन में तैयार की गई इस ट्रॉफी पर लगा गोल्डन कोट सालों-साल तक अपनी चमक नहीं छोड़ेगा। शर्मा के मुताबिक चारों और गोल्डन कलर पर लाल रंग की लपटें जोश का प्रतीक हैं।
ट्रॉफी के बीचों-बीच गेंद को इस तरह दर्शाया गया है कि इसकी चमक चारों और फैलती हुई सी लगती है। मैन ऑफ द मैच के लिए बनाई गई ट्रॉफी में क्रिकेट बैट और बॉल को इस तरह रखा गया है कि दोनों एक दूसरे के पूरक लगते हैं।