HomeNewsNational National

पीओके से कश्मीरियों को सेफ पैसेज बंद

जम्मू. खुफिया एजेंसियों ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में वर्र्षो से रह रहे कश्मीरी युवाओं को लौटने के लिए सुरक्षित रास्ता देने से साफ इनकार कर दिया है। एजेंसियों का कहना है कि इन युवाओं को ‘सेफ पैसेज’ देने से कश्मीर की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों ने इस आशय की एक रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। पीओके में लगभग 4,000 कश्मीरी युवा हैं। वहीं कुछ संस्थाएं ये संख्या 10 हजार तक बताती हैं। 90 के दशक में पीओके गए इन युवाओं को पाक सेना व कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों ने प्रशिक्षण दिया है।

पिछले कुछ समय में समर्पण करने वाले आतंकियों को सरकारी नौकरियों समेत कई फायदे मिले इसके बावजूद वह आतंकी संगठनों से संपर्क बनाए रहे। सुरक्षा एजेंसियों को चिंता है कि ये युवा भी ऐसा ही कर सकते हैं।

पीडीपी को झटका : चुनावी वर्ष में जम्मू-कश्मीर गठबंधन सरकार के घटक पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को इस फैसले से झटका लगा है। पीडीपी इन युवाओं को सेफ पैसेज देने का मुद्दा उठाती आई है। उसका कहना है कि ये युवा बहकावे में पीओके गए थे, लेकिन अब वे अपने परिवारों के साथ रहना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: